राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी रूद्रप्रयाग में 16 फरवरी 2024 को उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना देवभूमि उद्यमिता योजना के के अंतर्गत दो दिवसीय ऑनलाइन बूट कैंप (16-17 फरवरी)का शुभारंभ किया गया।
जिसमें प्राचार्य डॉक्टर पीएस जांगवान जी के निर्देशन में महाविद्यालय में बूट कैंप का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर प्राचार्य जी ने छात्र-छात्राओं को एक अच्छा उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही नोडल अधिकारी मोनिका नाथ ने छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के नए-नए अवसरों की जानकारी दी। स्टार्टअप बूट कैंप में छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के तीनों संकाय( कला, वाणिज्य, BCA) छात्र एवं छात्राओं प्रियांशु, साहिल, आरोही, अभिषेक, मनीषा ने स्टार्टअप हेतु अपने आइडियाज को प्रस्तुत किया एवम देवभूमि उद्यामिता टीम द्वारा इन आइडियाज को सराहा गया।
सभी छात्र छात्राओं को बिजनेस आइडिया, swot एनालिसिस, बिजनेस कैनवास, बिजनेस प्लान, सप्लाई चैन आदि की जानकारी दी गई एवम अपना उद्यम स्थापित करने हेतु सुझाव दिए गए।
कार्यक्रम में डा गैरी, डा योगिशा, डा भागवत, डा अनुराग, डा बडोनी, डा अंजना एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ