चिन्यालीसौड़़: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ में दिनांक 25 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक चल रहे संस्कृत सप्ताह के अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से सामान्य संस्कृत सम्भाषण कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ।
कार्यशाला का उद्घाटन वैदिक मंगलाचरण के साथ संयोजक तथा संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ मंजू पाण्डे ने किया।
इस सत्र में महाविद्यालय के स्नातक प्रथम , तृतीय व पञ्चम सत्र के छात्र-छात्राओं ने गूगल मीट के माध्यम से जुड़कर प्रतिभागिता की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने भी अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं को संस्कृत बोलने व संस्कृत आधारित नीति साहित्य को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया।
कार्यशाला के प्रथम दिवस छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम संस्कृत भाषा के माध्यम से अपना परिचय व सामान्य शिष्टाचार के विषय में बताया गया।
सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की तथा संस्कृत भाषा के माध्यम से अपना परिचय देने व सामान्य शिष्टाचार हेतु छोटे-छोटे संस्कृत वाक्यों का अभ्यास किया।
इस कार्यशाला की संयोजक डॉ मंजू पाण्डे ने बताया कि यह संभाषण कार्यशाला 25 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रतिदिन शायं 4 से 5 बजे तक 1 घंटे के लिए आयोजित हो रही है तथा संस्कृत सप्ताह के समापन के अवसर पर दिनांक 31 अगस्त 2026 को महाविद्यालय में श्लोकोच्चारण व संस्कृत गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर आंचल, आदित्य ,प्रीति ,आशिली, स्वीटी, आंचल, गीता, काजल व बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे तथा बढ़- चढ़कर सम्भाषण कार्यशाला में प्रतिभागिता की|


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में कन्या भ्रूण हत्या एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अर्ध वार्षिक बैठक दिल्ली में संपन्न
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 को लेकर महाविद्यालय एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित