राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में रोवर-रेंजर्स एवं एंटी ड्रग्स सेल के तत्वाधान में नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत तहसील परिसर में नशा मुक्ति का संदेश दिया। रोवर-रेंजर्स एवं एंटी ड्रग्स सेल के तहत छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से रैली निकालकर तहसील परिसर तक पहुंचे।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने कहा कि हमारा समाज या हम तभी सभ्य बन पाएंगे,जब हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वच्छ होंगे यानी नशा हमारे अंदर तमाम प्रकार की विकृति लाता है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि हमें अपने गांव व आसपास के क्षेत्र में नशे के खिलाफ आवाज उठाएं।
रोवर-रेंजर प्रभारी खुशपाल ने कहा कि नशे को जागरुकता के माध्यम से रोका जा सकता है खासकर आज के युवा वर्गों को नशे से रोका जाय।
एंटी ड्रग सेल के प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि इससे पूर्व भी महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसके तहत नशे से युवा वर्ग को बचाया जा सके।
छात्र छात्रों द्वारा स्लोगन, नारों के माध्यम से तहसील परिसर चिन्यालीसौड़ एवं आसपास के क्षेत्र में जागरूकता रैली के तहत नशा मुक्ति का जोरदार संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर विनीत कुमार,डॉक्टर आलोक बिजलवान, डॉक्टर कुलदीप, डॉ दीपक धर्मशक्ति, श्री अमीर सिंह,हिमानी रमोला आदि उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ
डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ‘विज़न, इमैजिनेशन एंड द अनफिनिश्ड मिशन’ पर अंतर-महाविद्यालयी वेबिनार आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन