नवल टाइम्स न्यूज़: आज दिनांक 2 -10- 2023 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ0 बृजेश चौहान ने ध्वजारोहण किया एवं सभी को पूज्य महात्मा गांधी जी के आदर्शों एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
इसके पश्चात महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पूज्य गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर डॉ0 मोनिका असवाल ने गांधी जी की जीवनी के बारे में बताया एवं उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
इसके पश्चात डॉ0 कृष्णा डबराल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन संघर्ष एवं उनके जीवन उपलब्धियां से सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम के समापन से पूर्व समस्त प्राध्यापकों , कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में 2 घंटे श्रमदान कर पूज्य गांधी जी और शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक,कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक