October 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हुआ तंबाकू उत्पादन से होने वाले दुष्परिणाम एवं बचाव पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

डॉ संदीप भारद्वाज नवल टाइम्स न्यूज़:  दिनांक 14 दिसंबर 2022 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रा० महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एंटी ड्रग सेल के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसका विषय तंबाकू उत्पादों से होने वाले दुष्परिणाम एवं बचाव था l

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कृष्णा डबराल द्वारा किया गया l एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, फिर भी लोग इसका सेवन करते हैं l तंबाकू में अनगिनत केमिकल भी होते हैं l

भाषण प्रतियोगिता में 10 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें पिंकी कुडीयाल बीएससी द्वितीय वर्ष, जगबीर बीएससी तृतीय वर्ष, आकाश बिष्ट बीएससी तृतीय वर्ष ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया l भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ रजनी लसयाल, डॉक्टर दिनेश चंद्र, डॉक्टर दीपक रहे l

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग उत्तरकाशी से श्री ज्ञानेंद्र पवार डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम जिला उत्तरकाशी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य मात्र प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान लाना नहीं, बल्कि जागरूकता फैलाना है l

धूम्रपान से निकलने वाला धुआं हमें और हमारे आसपास के लोगों को प्रभावित करता है, अर्थात धूम्रपान हमें और हमारे आसपास के लोगों को प्रभावित करता है l विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार सर्वे कर रहा है कि लगभग 60% रोगी तंबाकू के कारण होते हैं l

हमारे संविधान में धूम्रपान निषेध से संबंधित कई धाराएं हैं धारा 6b में उल्लेख है कि किसी भी संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचना निषेध है l महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने कहा कि यदि परिवार का कोई सदस्य तंबाकू का सेवन करता है तो कोई परिवार नहीं चाहेगा कि वह इस चपेट में रहे l यही अपेक्षा हम अपने मित्रों से भी करें l बहुत लोग पान मसाले का सेवन करते हैं कुछ पान मसाला केवल फैशन के तौर पर शुरू करता है l आज आवश्यकता ज्यादा बढ़ जाती है कि हमें स्वयं को अपने आसपास के लोगों को जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त करना है l

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 250 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

इस अवसर पर एंटी ड्रग सेल के सदस्य डॉ कुलदीप , डॉ प्रमोद कुमार ,डॉक्टर शैला जोशी, डॉ रजनी, डॉक्टर बृजेश चौहान, डॉक्टर खुशपाल, डॉक्टर दिनेश चंद्र ,डॉक्टर दीपक, डॉक्टर आलोक बिजलवान, डॉक्टर रामचंद्र नौटियाल, डॉ मोनिका आदि उपस्थित रहे l

About The Author

You may have missed