February 1, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय चुड़ियाला में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की दी जानकारी

Img 20240813 Wa0007

श्री बाबू कलीराम राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला में आज दिनांक 12 8.2024 को आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी छात्र/ छात्राओं को दी गई ।

सबसे पहले तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें व्यापक रूप से छात्राओं ने प्रतिभागिता की महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर ए के सिंह ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया ।

साथ ही अन्य कार्यक्रमों की सूचना छात्र/ छात्राओं को दी गई उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा के तहत महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, देश भक्ति गीत, देशभक्ति कविताएं ,स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे जिसमें सभी छात्र/छात्राओं को अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करनी है ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण की तिरंगा यात्रा में सक्रिय प्रतिभागिता रही।

About The Author