नवल टाइम्स न्यूज़, 13 अगस्त, 2024 : आज राजकीय महाविद्यालय, पोखड़ा, पौड़ी गढ़वाल के परिसर में स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तिरंगा यात्रा, तिरंगा संगीत कार्यकम, तिरंगा श्रद्धांजलि, तिरंगा प्रतिज्ञा एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।
प्राचार्य महोदय द्वारा तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई गई एवं तिरंगें के महत्व से सभी को अवगत कराया गया।
प्राचार्य, सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा का प्रतिनिधित्व कर सभी क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया एवं नारे लगाकर यात्रा को उर्जान्वित किया गया।
तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति द्वारा रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती राज ममता द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक श्रीमती राज ममता, डॉ० ऋषि कान्त प्रजापति, अशा आर्य, डॉ० देवानंद दुर्ग एवं नरेश लाल, सभी गैर-शैक्षणिक कर्मचारी श्री पंकज सिंह बिष्ट, श्री मान सिंह, श्री क्शिन सिंह, श्रीमती हेमलता देवी, श्रीमती कुसुम देवी एवं श्री राहुल कुमार तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


More Stories
30 जुलाई से 11अगस्त तक चलेगा कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी हों सभी तैयारियां, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार: पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने गोल्डन कार्ड योजना की विसंगतियों पर उठाई आवाज, सामूहिक ऑप्ट आउट की दी चेतावनी
गिरफ्तारी की मांग तेज होने पर, पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने अनुसूचित समाज से मांगी माफी