डॉ संदीप भारद्वाज एनटीन्यूज़: दिनांक 23 दिसंबर 2021 को वीर शहीद केसरी चंद रा० स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में प्राचार्य प्रोफे (डॉ) जी. आर. सेमवाल की अध्यक्षता में नोडल अधिकारी डॉक्टर आर पी बडोनी के नेतृत्व में नमामि गंगे के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने गंगा उत्सव का समापन गंगा आरती के साथ संपन्न किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वरूप प्राचार्य ने समस्त छात्र छात्राओं को कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु शुभकामनाएं दी एवं गंगा आरती के महत्व को समझाते हुए बताया कि गंगा आरती के नियमित पाठ से मन को शांति मिलती है और मनुष्य जीवन से सभी बुराई दूर होती है इसके साथ जीवन स्वस्थ धनवान और समृद्ध भी बनता है।

कार्यक्रम का समापन नोडल अधिकारी डॉ आरपी बडोनी द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने समस्त छात्र छात्राओं को इस अभियान के माध्यम से जन जागरूकता बनाए रखना एवं अपने जीवन में गंगा के महत्व को बनाए रखने का संदेश दिया।
आयोजन में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आशुतोष त्रिपाठी, श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री मनमोहन सिंह, श्री अशोक कंडारी एवं छात्र-छात्राओं में मुस्कान, लक्ष्मी, प्रीति, नरेश, पायल, अमन, अंकित, कृपा राम,मनीशा, मोहित, राहुल, आशीष, आदि उपस्थित रहे।



More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक