April 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय थत्यूड़ में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में दिनांक 16 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना देवभूमि उद्यमिता योजना में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को पंजीकरण कराने हेतु अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती देवी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद प्रभारी प्राचार्य द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता EDII गुजरात के UDI टिहरी गढ़वाल के प्रोजेक्ट समन्वयक श्री दिग्विजय सिंह चौहान थे।

जिन्होंने योजना के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। की इस वर्ष न्यूनतम 25 छात्र छात्राओं को सीड फंडिंग मिलेगी। छात्र छात्राओं के चयन हेतु करीब 26 बूट कैंप लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में एक्टिविटी सेशन भी करवाए गए। साथ ही बिजनेस स्टार्ट अप आइडियाज भी बताए गए। UDI योजना द्वारा लाभान्वित जैनम और आयुष जो आज सफल उद्यमी है के विषय में भी बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ0 भारती नौटियाल द्वारा किया गया। अंत में डॉ0 संदीप कश्यप ने कार्यक्रम की सफलता हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अभिविन्यास कार्यक्रम में डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 अखिल गुप्ता, डॉ0 रवि चंद्र, डॉ0 बिट्टू सिंह, डॉ0 संगीता कैंतुरा, डॉ0 नीलम प्रहरी, डॉ0 संगीता खड़वाल, डॉ0 शीला बिष्ट, डॉ0 करुणा मिश्र, डॉ0 उर्वशी पंवार, डॉ0 अँचला नौटियाल, श्री कुलदीप शुभम, धीरज एवम् महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author