राजकीय महाविद्यालय थत्यूड टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 20/09/2025 को छात्र संघ निर्वाचन 2025-2026 की अधिसूचना जारी की गई ।
जिसके साथ ही महाविद्यालय में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 संदीप कश्यप ने बताया कि आज विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ संविधान 2025-2026 तथा लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार छात्र संघ चुनाव सम्पन्न कराए हेतु संस्थान प्रतिबद्ध है।
अधिसूचना के साथ ही प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई। अधिसूचना जारी करते समय प्रभारी प्राचार्य प्रो0 विजेन्द्र लिंगवाल, निर्वाचन अधिकारी डॉ0 रवि चंद्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ0 संगीता सिदोला, मीडिया प्रभारी डॉ0 नीलम प्रहरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश पैन्यूली, युद्धवीर सिंह, शूरवीर , दिनेश ममगई, रुक्मणि, निर्मला, महावीर, सुभाष आदि उपस्थित रहे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत