November 4, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय नैनबाग में हिंदी विभाग की विभागीय परिषद का गठन, सोनम अध्यक्ष और हिमानी बनीं सचिव

नैनबाग – राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को हिंदी विभाग की ओर से विभागीय परिषद का गठन किया गया।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू कोगियाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में रचनात्मक एवं सूचनात्मक लेखन, शैक्षणिक कौशल और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता एवं प्रतिभा का विकास करना है।

परिषद में सोनम को अध्यक्ष, जिया को उपाध्यक्ष, हिमानी को सचिव, तानिष को सह सचिव तथा राजनेश को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त अंकिता रावत, काजल एवं आदर्श को कक्षा प्रतिनिधि बनाया गया। परिषद के मुख्य संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार तथा संरक्षक सदस्य हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू कोगियाल रहेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि विभागीय परिषद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को परिषद के माध्यम से शैक्षणिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक आचार्य राजमोहन सिंह रावत सहित हिंदी विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को परिषद के माध्यम से वर्षभर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

About The Author