आज दिनांक10फरवरी2025 को राजकीय महाविद्यालय पाबौ में प्राचार्य, प्रो० सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता मे बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी विषय पर कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग के नोडल डॉ सौरभ सिंह द्वारा किया गया । उक्त थीम पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ मुकेश शाह सहायक आचार्य अर्थशास्त्र द्वारा परीक्षा की तैयारी हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग करने की सलाह दी गई।
महाविद्यालय की प्राध्यापिका सहायक आचार्या अंग्रेजी द्वारा छात्रों को परीक्षा में उच्चतम प्राप्तांक प्राप्त करने हेतु विभिन्न स्ट्रेटजी बताई गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा छात्र छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने हेतु समय प्रबंधन, लेखन शैली एवं पूर्व अभ्यास की सलाह दी तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी गई।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



More Stories
सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, ‘विकसित उत्तराखंड विजन 2047’ का भी विमोचन
महाविद्यालय मालदेवता के गृह विज्ञान के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सीखे प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन के गुर
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन