नवल टाइम्स न्यूज़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय गंगा स्वच्छ मिशन एवम् राज्य परियोजना प्रवंधन नमामि गंगे देहरादून के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05 जून 2024 को राजकीय महाविद्यालय पाबौ में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण सरंक्षण पर एक संगोष्टी का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे0 सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा अपने घरों के आस- पास सेल्फी विद प्लांट थीम पर एक – एक फलदार पेड़ लगाया तथा उसकी फोटोग्राफ्स ग्रुप में शेयर की गई।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों ने बड-चड़कर प्रतिभाग किया। इसी क्रम मे महाविद्यालय के सभागार में प्राचार्य प्रोफे0 शर्मा जी की अध्यक्षता में पर्यावरण सरंक्षण विषय पर एक संगोष्टी का भी आयोजन किया गया।

नमामि गंगे कार्यक्रम के नोडल डॉ0 मुकेश शाह द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुये पर्यावरण सरंक्षण, जलवायु परिवर्तन, ग्लोवल वार्मिंग, जल- श्रोतो का सवर्धन एवं गंगा की स्वच्छता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे0 शर्मा जी द्वारा पर्यावरण सरंक्षण को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुये उसकी उपादेयता के बारे में अपने विचार रखे तथा विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वह जलवायु परिवर्तन के बढ़ते दुष्प्रभावों को कम करने हेतु वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं नदी तटों की साफ – सफाई में अपना योगदान दे ताकि बड़ते तापमान पर कुछ अंकुश लगाया जा सके।

कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों में डॉ0 रजनी बाला, डॉ0 गणेश चंद, डॉ0 जय प्रकाश पंवार, डॉ0 सरिता एवम् कर्मचारीगण श्री महेश सिंह, श्री विजेंद्र,श्रीमती सोनी, अनुराधा तथा महाविद्यालय के 12 छात्र- छात्राये भी उपस्थित रहें।