March 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय पौखाल टिहरी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

Img 20240726 Wa0014

इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को प्राचार्य डॉ.ए.एन.सिंह जी के संरक्षण में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल शहीदों के बलिदानों को याद कर मनाया गया।

सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० ए०एन० सिंह जी तथा समस्त प्राध्यापक व कर्मचारियों व सदस्यों द्वारा महाविद्यालय की शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप – धूप जलाकर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी सदस्यों द्वारा हमारे सैनिकों की वीरता तथा उनके बलिदान को याद किया ।

कार्यक्रम में प्राचार्य जी ने बताया कि कारगिल विजय दिवस हम सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है।

सम्पूर्ण भारत तथा विशेष कर उत्तराखंड राज्य में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस बड़े ही सम्मानपूर्वक मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की के बीच वर्ष 1999 में कारगिल का युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और यह युद्ध 26 जुलाई के दिन समाप्त हुआ और इस युद्ध में भारत विजय हुआ। तभी से हम सब भारतवासी कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाते है।

कार्यक्रम में डॉ बी. आर. भद्री , डॉ. अंधरूति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. संतोषी, डॉ. श्याम कुमार, डॉ के. एल. गुप्ता, व कर्मचारीगण श्री मनोज राणा, श्रीमति कुसुम, श्री राजपाल, श्री अनिल, श्री रोशन, श्री गंभीर,आदि सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं सम्मलित रहे।

About The Author

You may have missed