राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 29 अक्टूबर, 2025 को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता उत्तराखंड की लोक संस्कृति, भाषा, लोक नृत्य, लोकगीत, पर्वत एवं पर्यावरण से संबंधित विषयों पर केंद्रित रही।
कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी. आर. भद्री के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंधरुति शाह एवं डॉ. पुष्पा झाबा द्वारा किया गया। निर्णायक मण्डल में डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. बबीत कुमार विहान, डॉ अरविंद नारायण तथा डॉ. गोविंद कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को अपने चित्रों के माध्यम से सुंदर रूप में प्रस्तुत किया निर्णायक मण्डल द्वारा प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अजय ने प्रथम स्थान, दीपक आर्य ने द्वितीय स्थान तथा शालिनी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी. आर. भद्री ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डॉ. अंधरुति शाह एवं डॉ. पुष्पा झाबा के साथ-साथ महाविद्यालय के प्राध्यापकों , कर्मचारियों व विद्यार्थियों का धन्यवाद किया और सभी प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



More Stories
हरिद्वार: मात्र 04 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाली मानसिक रूप से कमजोर एवं बोलने में असमर्थ 7 वर्षीय बच्ची
16 से 30 नवंबर तक संचालित होगी स्वगणना की प्रक्रिया, 30 हजार से अधिक नागरिकों की सहभागिता का रखा गया लक्ष्य
कुंभ-2027 की तैयारियां तेज: जूना अखाड़े की भव्य पेशवाई को लेकर प्रशासन और संतों के बीच महामंथन