राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 25-11-2024 को आदरणीय प्राचार्य डॉक्टर ए.एन. सिंह की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अंधरूति शाह के निर्देशन में महाविद्यालय के समस्त कार्मिकों, शिक्षकगणों, सभी छात्र-छात्राओं एवं पूर्व छात्रों की भागीदारी से पूर्व छात्र सम्मेलन की बैठक का आयोजन किया गया।
पूर्व छात्र सम्मेलन की इस बैठक में पूर्व छात्र संगठन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से श्री संदीप कुमार को अध्यक्ष, श्री अनिल लाल को उपाध्यक्ष, श्री अनूप नेगी को सचिव एवं श्री नरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्राचार्य महोदय ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
आज के इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ए.एन. सिंह, डॉ अंधरूति शाह, डॉ अनुरोध प्रभाकर, डॉ. बबित कुमार बिहान, डॉ. के एल गुप्ता, श्री राकेश भट्ट, कर्मचारीगण , वर्तमान व पूर्व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
बडेरना स्कूल में कृषि विभाग द्वारा फार्मर आईडी एवं पीएम किसान समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन
हरिद्वार: माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज के लोगों को दायित्व सौंपे जाने पर प्रजापति समाज नाराज,पुनर्विचार करने की मांग
हरिद्वार: पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, चंडी देवी के दर्शन का लालच देकर दिया था घटना को अंजाम