नवल टाइम्स न्यूज़, 12 दिसंबर 2023 : आज राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में राष्ट्रीय सेवा योजना की एक दिवसीय शिविर एचआईवी एड्स से बचाव शीर्षक पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ नवीन कुमार, ने स्वयंसेवियों को एचआईवी एड्स से बचाव पर पूर्ण जानकारी दी।
डॉ अतुल चंद, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट के द्वारा एचआईवी एड्स के फैलने के कारण की विस्तृत जानकारी दी गई और स्वयंसेवियों का आवाह्न किया गया कि एचआईवी एड्स से बचाव हेतु संयम एवं सुरक्षा ही एकमात्र तरीका है।
एचआईवी एड्स से बचाव शीर्षक पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ नवीन कुमार, डॉ संदीप कुमार एवं सुश्री पूर्णिमा विश्वकर्मा रहे।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गंगोत्री भट्ट बीएससी प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान प्रिया चंद्र बीए तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान दिया सेलाल बीए प्रथम सेमेस्टर एवं सांत्वना पुरस्कार अंजलि दानू बीएससी प्रथम सेमेस्टर को दिया गया।
स्वयंसेवियों के द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण की स्वच्छता, प्रांगण से प्लास्टिक उन्मूलन एवं संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन,आशीष काला बने पी टी ए अध्यक्ष
“टीआरपी की दौड़ में, गिरती पत्रकारिता” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी रही प्रथम
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत हुआ “परिसर स्वच्छता”कार्यक्रम का आयोजन