पौड़ी गढ़वाल, मजरा महादेव: राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत (16 से 31 मार्च2026) पखवाड़े में हस्ताक्षर अभियान तथा क्विज प्रतियोगिता ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर गजराज नेगी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि क्विज प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम छात्रों के मध्य नई जानकारी तथा सूचनाओं को साझा करने का एक सशक्त माध्यम है तथा छात्र-छात्राओं के बौद्धिक तथा मानसिक स्तर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर नमामि गंगे कार्यक्रम के नोडल श्री इंद्रपाल सिंह रावत तथा समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ राजेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं से गंगा स्वच्छता अभियान ,पर्यावरण तथा वर्तमान समसामयिक मुद्दों पर प्रश्न पूछते हुए क्विज का आयोजन सुनिश्चित करवाया क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महाविद्यालय की छात्रा बबली द्वितीय स्थान स्नेहा तथा तृतीय स्थान पूजा ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षणेतर कर्मचारीगण श्री उदयराम पन्त, श्री विक्रम सिंह रावत, श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री मनोज रावत, श्री गुलाब सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभाग किया।


More Stories
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं- डॉ. इवान्शु सैनी
धनौरी पी.जी. कॉलेज में विश्व दर्शन दिवस के उपलक्ष्य में हुआ एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
रुद्रप्रयाग: महाविद्यालय जखोली के स्वयंसेवियों ने इंद्रनगर महाविद्यालय लिंक मार्ग पर चलाया सघन स्वच्छता अभियान