आज दिनांक 25 मार्च 2026 को नमामि गंगे प्रकोष्ठ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत निकटवर्ती विद्यालय शिव जूनियर पब्लिक स्कूल मालदेवता रायपुर देहरादून में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में ” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ” (नमामि गंगे परियोजना एवं मां गंगा नदी पर आधारित ) करवाया गया, जिसमें स्कूल के कक्षा ६, ७ एवं ८ के छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।
उक्त परीक्षा में शिव जूनियर स्कूल की अध्यापिका श्रीमती आरती मालासी, श्रीमती प्रभा मल्होत्रा एवं महाविद्यालय की अध्यापिका डॉ० उमा पनोई एवं डॉ० जितेंद्र चौहान रहे।
प्रतियोगिता का संचालन नमामि गंगे प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ० कविता काला ने किया । अंत में डॉ० श्रुति चौकियाल ने स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ० विजेन्द्र सिंह राणा एंव अन्य सभी अध्यापक गण, शिक्षणेत्तर एंव छात्र छात्राओ को धन्यवाद ज्ञापित किया ।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा- “भारत में राजनीतिक क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की वर्तमान स्थिति” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
कोटद्वार: ऋषिकेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से लौटे 18 छात्रों को किया सम्मानित
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता की एनएसएस इकाई द्वारा नशामुक्ति जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन