“मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत राजकीय महाविद्याल थत्युड के ग्यारह प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को 183000 रुपए डीबीटी के माध्यम से आवंटित किए गए।
जिसमें स्नातकोत्तर स्तर पर समाजशास्त्र की दो छात्राओं तथा स्नातक स्तर पर कला संकाय से पांच छात्र-छात्राओं तथा विज्ञान संकाय के चार छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज कुमार पांडे ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उक्त छात्रवृत्ति योजना सरकार द्वारा दी जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है जिससे कि मेधावी छात्र- छात्राओं को लाभ होगा और इससे अन्य छात्र-छात्राओं को और बेहतर करने का प्रोत्साहन मिलेगा।
महाविद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा उक्त छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल