आज दिनांक 22 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में एनएसएस एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में लोक सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारों द्वारा छात्राओं को नशा मुक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक सरोकारों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने छात्राओं को वर्तमान में नशे के बढ़ते हुए जाल से सचेत रहने एवं अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी नशे से बचने हेतू जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
एनएसएस प्रभारी डॉक्टर ललिता जोशी ने नशे की लत के दुष्परिणाम पर प्रकाश डालते हुए नशा करने वाले व्यक्तियों के लक्षण के बारे में बताया।
नमामि गंगे के प्रभारी डॉक्टर ऋतुराज पंत ने वर्तमान समय में बेटियों के बढ़ते हुए वर्चस्व को वर्णित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को और अधिक प्रचारित करने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया।
लोक सांस्कृतिक कला समिति के सदस्यों ने मनमोहन गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं को सकारात्मक संदेश दिए।
कार्यक्रम में डॉक्टर रेखा जोशी डॉक्टर गीता पंत एवम डॉ मंजरी चौधरी सम्मिलित हुए।


More Stories
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विभिन्न अखाड़ों के संतों और प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
हरिद्वार: सहकारी भंडार चुनाव में हंगामा, मतदान केंद्र पर विकास तिवारी की पिटाई से मचा हड़कंप
जिला गंगा समिति की 74वीं बैठक सम्पन्न, गंगा संरक्षण एवं घाटों से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश