हल्द्वानी के पनियाली ग्राम में चल रहे महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस स्वयंसेवियों ने प्राइमरी स्कूल में बच्चों को स्वच्छता हेतु किया जागरुक
पनियाली ग्राम में चल रहे राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के एनएसएस शिविर की स्वयंसेवियों ने प्राइमरी स्कूल पनयाली में जाकर वहां के बच्चों को स्वच्छता को लेकर जागरुक किया।
स्वयंसेवियों ने कविताओं एवं कहानियों के माध्यम से बच्चों को बताया कि स्वच्छता के लिए विद्यार्थियों का पहला कर्तव्य है कि वे स्वयं के शरीर की सफाई रखें, इसके लिए नित्य स्नान करें, साफ कपड़े पहनें। शौच जाने के उपरान्त हाथों को साबुन से धोएँ।
अपने नाखूनों को काटें जिससे उनमें गन्दगी न रहे। स्वयंसेवियों के इस प्रयास की प्रधानाचार्य एवं स्टॉफ ने खूब सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 रितुराज पंत, डॉ0 अंजू पालीवाल, सुनील खाती, चन्द्रशेखर भट्ट आदि उपस्थित रहे।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ