आज दिनांक 5 जून 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पर्यावरण उत्सव मनाया गया।
इसकी शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम नमामि गंगे के अंतर्गत पंजीकृत छात्राओं ने अपने-अपने घर में पौधारोपण करते हुए उसके साथ सेल्फी ली और पौधारोपण को अपने आदर्श का प्रतीक बताते हुए उसके पालन पोषण की जिम्मेदारी ली।

इसी क्रम में नमामि गंगे की एनवायरमेंटल सोल्जर्स ने हल्द्वानी काठगोदाम में अवस्थित चित्राशिला घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई का गो क्लीन गो ग्रीन समिति के साथ समझौता ज्ञापन हुआ है जिसके अंतर्गत आज चित्राशिला घाट के तट पर शिप्रा नदी पर नगर निगम हल्द्वानी, सीआरपीएफ, अन्य संस्थाओं एवं आम जनमानस को साथ में लेते हुए एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसके पश्चात महाविद्यालय में छात्राओं को “स्वस्थ मन स्वस्थ तन तथा स्वस्थ पर्यावरण” थीम पर योगाभ्यास कराए गए एवं सूक्ष्म प्राणायाम की जानकारी दी गई।
योग प्रशिक्षिका ज्योति चुफाल द्वारा छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का भी आवाहन किया। इसी क्रम में महाविद्यालय में पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसमें प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित द्वारा नीम के पौधों का रोपण किया गया।
साथ ही पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाते हुए छात्राओं से इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आवाहन किया गया। तत्पश्चात सभी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ललित जोशी ने किया। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 फकीर सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक