आज दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस की स्वयंसेवियों ने नगर के रुद्राक्ष वाटिका में दान उत्सव के अंतर्गत पौधारोपण तथा श्रमदान किया।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि दान उत्सव कुछ ना कुछ देने का उत्सव है इसी उद्देश्य के साथ आज महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेवियों ने दान उत्सव के अंतर्गत गो क्लीन गो ग्रीन संस्था के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान में प्रतिभाग किया।
जिसमें स्वयंसेवियो द्वारा पौधारोपण कर के प्राण वायु देने का कार्य किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है अपितु नागरिकों की सहभागिता से अधिक-से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बना कर एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है।
स्वयंसेवियों द्वारा यह अभियान नगर के हीरानगर क्षेत्र में अवस्थित रुद्राक्ष वाटिका में चलाया गया। यहां स्वयंसेवियों के साथ गो क्लीन गो ग्रीन सहित आम जनमानस ने पूर्व में लगाए पौधों की गुड़ाई की और घास फूस की भी सफाई की। संस्था के अध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि हमको अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता की प्रक्रिया अपनानी चाहिए साथ ही औरों को भी स्वच्छ भारत अभियान के ज़रिए स्वच्छता से जुड़ी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आस-पास की सफ़ाई करना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, प्लास्टिक मुक्त शहर बनाना और पेड़ लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिऐ उन्होंने महिला महाविद्यालय की एनएसएस की स्वयंसेवियों एवं नमामि गंगे की छात्राओं की प्रशंसा की कि वे निरंतर इस कार्य में सक्रियता के साथ प्रतिभाग कर रही हैं।
इस अवसर पर रजनी फर्त्याल , राशि कुमारी, उर्मिला, श्रेया, पूजा जोशी आदि उपस्थित रही।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ