आज दिनांक 29 जून 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं को सम्भव फाऊंडेशन द्वारा अमर दीप होटल की विजिट करवाई गई।
महाविद्यालय के प्लेसमेंट प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि सम्भव फाऊंडेशन एवं प्लेसमेंट सेल के बीच हुऐ एमओयू के क्रम में महाविद्यालय की छात्राओं को फूड एवं बेवरेज में कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सार्टिफिकेट कोर्स करवाया जा रहा है जिसके क्रम आज छात्राओं को इंडस्ट्री विजिट करवाई गई।
सम्भव फाऊंडेशन के केंद्र प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि इस दौरान छात्राओं ने होटल में बैंक्वेट्स, रेस्टोरेंट, किचन, बेकरी एवं रूम दिखाए गए। जहां उनको एमेनिटीज एवं सप्लाई के बारे में बताया गया एवं लॉन्ड्री, लिनेन रूम के बारे में भी जानकारी दी गई।
होटल के महाप्रबंधक केदार सिंह मेहरा ने होटल के कोऑर्डिनेशन के बारे में बताया साथ ही फ्रंट ऑफिस के क्रिया कलापों, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर होटल स्टाफ सहित सम्भव फाऊंडेशन के मोबिलाइज़र प्रकाश आर्य उपस्थित रहे।



More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक