आज दिनांक 22 अगस्त 2023 को उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के उद्बोधन द्वारा हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह द्वारा बच्चों को कृमि मुक्ति की आवश्यकता पर जानकारी देते हुए उसकी निर्धारित खुराक के बारे में बताया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी ने स्वयंसेवी छात्राओं को जन-जन तक कृमि मुक्ति की महत्ता को पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में 19 वर्ष की आयु तक की छात्राओं को कृमि मुक्ति की दवाई ‘एल्बेंडाजोल’ वितरित की गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ शरद चंद्र मिश्र श्रीमती रचना तिवारी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमती बबीता आदि उपस्थित रहे।


More Stories
परिवारवादी हिटलरशाही से मोहभंग, राष्ट्रप्रथम के विचार से जुड़ रहे विपक्ष के जनप्रतिनिधि — अरविन्द सिसोदिया
स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योग: सुबोध उनियाल
विश्व संगीत दिवस पर राजस्थान के कला संस्कृति समाज सेवी देवेंद्र सक्सेना से संक्षिप्त बातचीत