हरिद्वार 06 अक्टूबर 2026: खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा जनपद एवं नैनीताल जनपद की टीम के मध्य खेला गया।
रोमांचक मुकाबले में नैनीताल जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा जनपद की टीम को 4-0 के स्कोर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा विजेता एवं उप-विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, यमकेश्वर पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर, सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा, खेल विभाग हरिद्वार, खेल विभाग के खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक सहित अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में सुमित एवं मुदस्सीम, खेल प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।



More Stories
उत्तराखंड में पत्रकारों के लिए बड़ी खबर, सूचना विभाग ने दिए आदेश, जानिए…
हरिद्वार: भागीरथ जनकल्याण समिति कर रही भागीरथ मेला महोत्सव का आयोजन
हरिद्वार: बिना आरटीओ पंजीकरण’ के नाम पर बेची जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच,दो स्कूटियाँ तकनीकी परीक्षण हेतु जब्त