एनटीन्यूज़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को लोगों के अनावश्यक चालान कर उन्हें तंग न करने की हिदायत दी है। लोग अक्सर सीपीयू पर चालान के बहाने उत्पीड़न का आरोप लगाते रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को सीएम आवास बुलाया और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अनावश्यक चालानों की संख्या न बढ़ाने को कहा।
कहा कि पुलिस चालान करने के बजाय ऐसे लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू करें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हिदायत के बावजूद नियमों का पालन नहीं करते उनके खिलाफ ही सख्ती बरतें। दरअसल, भाजपा संगठन की बैठक में भी कई बार कार्यकर्ता यह शिकायत कर चुके हैं पुलिस चालान के नाम लोगों को परेशान कर रही है।
मोहल्ले में भी कोई व्यक्ति बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन से सामान व सब्जी खरीदने जाता है तो कई बार पुलिस उसका भी चालान कर लेती है। इससे लोगों का अनावश्यक उत्पीड़न हो रहा है और चुनावी साल में ज्यादा सख्ती ठीक भी नहीं है। भाजपा नेता भी सीएम धामी के समक्ष यह मुद्दा उठा चुके हैं।
ग्रेड पे विवाद समाधान जल्द होगा
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सीएम धामी के समक्ष कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों के ग्रेड पे विवाद का मसला भी रखा। सूत्रों के अनुसार पुलिस कर्मियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि कैबिनेट सब कमेटी गठित होने के बावजूद विवाद का हल नहीं निकल रहा है।


More Stories
जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों-कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने की मांग, भीषण गर्मी में बढ़ी मुश्किलें
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के छात्र-छात्राओं का देवलसारी में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंक