मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले के सैनिक कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर स्वर्गीय चंद्रशेखर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा के शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय चंद्रशेखर के साथ पूर्व में बिताए गए समय एवं अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्वर्गीय चंद्रशेखर का जाना समाज के अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने अपने जीवनकल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चंद्रशेखर द्वारा स्थापित सामाजिक मूल्यों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, बीजेपी जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल सहित शोकाकुल परिजन आदि उपस्थित थे।


More Stories
मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार में गूंजे शिव-पार्वती विवाह के जयकारे, श्री शिव महापुराण कथा में मनाया गया पार्वती जन्मोत्सव
राजकीय महाविद्यालय कमांद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित