संजीव शर्मा : आज उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी अपने सहयोगियों संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम तथा कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चन्द्र सुयाल के साथ मुख्यमंत्री आवास में मिले।
रघुवंशी ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के हितों की रक्षा के लिए विचार विमर्श किया, मा. मुख्यमंत्री महोदय का उनकी घोषणा “हरिद्वार में शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन बनाएंगे”, की ओर ध्यान दिलाया तथा दोहरी पेंशन योजना के कारण परेशान हो रहे परिवारों का समाधान करने के लिए रघुवंशी ने सुझाव दिया कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को किसी नौकरी के कारण पेंशन नहीं दी जा रही है, बल्कि सम्मान स्वरूप दी जा रही है अतः यदि पेंशन शब्द से यह परेशानी हो रही है तो सम्मान पेंशन का नाम बदलकर सम्मान निधि करने का कष्ट करें।
इसके अलावा सम्मान निधि में वृद्धि करने, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में पंजाब सरकार की भांति पौत्र, पौत्री, नाती, नातिन तथा पुत्रवधु को भी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने, सचिव स्तर की बैठक निर्धारित समयावधि में आयोजित न होने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय जिलेवार प्रकाशित करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी क्षेत्रवार पाठ्यक्रम में शामिल करने, शहीद जगदीश वत्स की जयन्ती, पुण्यतिथि प्रदेश स्तर पर आयोजित करने तथा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के बेरोजगार युवक युवतियों की सरकारी नौकरी में अनुकम्पा नियुक्ति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा करके अधिकार पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के अधिकारों का पूरा संरक्षण करने का आश्वासन दिया और सौंपे गए अधिकार पत्र में दिए गए बिन्दुओं पर विचार विमर्श करके लागू करने के लिए कहा।


More Stories
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग
‘अंतस 3’ की सफलता के बीच आलोक भारद्वाज और श्रेया खन्ना की जोड़ी को मिल रहा दर्शकों का खास प्यार