देवेंद्र सक्सेना, कोटा: रानपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री डे बोर्डिंग स्कूल में हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में कोटा की नन्हीं खिलाड़ी अश्मिका गौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
6-8 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में अश्मिका गौड़ ने कोटा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अश्मिका मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कोटा की छात्रा हैं।
अश्मिका गौड़, लायन्स क्लब कोटा शक्ति की सदस्या लायन ज्योति भारद्वाज की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, विद्यालय परिवार एवं लायन्स क्लब के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
अश्मिका की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने न केवल अपने विद्यालय और परिवार का, बल्कि कोटा जिले का नाम भी रोशन किया है।
अश्मिका गौड़ ने राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक



More Stories
उत्तराखंड में पत्रकारों के लिए बड़ी खबर, सूचना विभाग ने दिए आदेश, जानिए…
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुआ फाइनल मुकाबला
हरिद्वार: भागीरथ जनकल्याण समिति कर रही भागीरथ मेला महोत्सव का आयोजन