August 25, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में खेल सप्ताह का हो रहा आयोजन

देवेंद्र सक्सेना,कोटा:  राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में आयुक्ताल कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह का आयोजन दिनांक 24-8-26 से किया गया।

मेजर ध्यानचंद जी को हॉकी खेल का जादूगर बताते हुए प्राचार्य डॉक्टर प्रेरणा शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में उनकी जीवनी को प्रेरणादायक बताते हुए व्याख्यान का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं हेतु म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रथम शाखा चौधरी एवं द्वितीय चंचल मेहता रही रस कृषि की प्रतियोगिता में छात्र इकरा प्रवेश भूमिका गोचर तमन्ना कुमारी साक्षी वर्मा मुस्कान गोचर प्रियांशी दुसाध जानवी राजावत मनीष नगर शेरना किरण प्रजापति की टीम रही ।

आज दिनांक 25 अगस्त को खेल सप्ताह के अंतर्गत बैडमिंटन चारों डार्ट बोर्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

बैडमिंटन में यामिनी मीना विजेता एवं हिमांशी नगर उपविजेता रही कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में जानवी सुमन विजेता एवं भारतीय मेघवाल उपविजेता रही डॉट बोर्ड प्रतियोगिता में हिमांशी नगर प्रथम और शाखा चौधरी द्वितीय स्थान पर रही।

दिनांक 27 तारीख को पोस्टर प्रतियोगिता जिसका विषय पदक विजेता खिलाड़ी एवं निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय पारंपरिक खेलों का महत्व है का आयोजन किया जाएगा साथी योग और स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान एवं प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

दिनांक 29 को तस्तरी फेक भाला फेंक गोला फेक 200 मीटर दौड़ लंबी कूद एवं परंपरागत खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा।

About The Author