October 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: डॉ. मनु शिवपुरी की अध्यक्षता में हुई ‘पाॅश एक्ट’ समिति की आवश्यक बैठक

अनूप कुमार, हरिद्वार 27 अक्टूबर,जिला स्तरीय परिवाद समिति ( पाॅश एक्ट) की एक आवश्यक बैठक जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया के कार्यालय में सम्पन्न हुई ।

बैठक में कुछ पुराने मामले जिन पर उत्तराखंड शासन ने जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के माध्यम से स्थानीय परिवाद समिति (पाॅश एक्ट) को शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों की जांच के लिए आदेश दिये हैं, इस मामले पर समिति ने विस्तृत चर्चा की तथा समिति ने साक्ष्यों को जांच के लिए अग्रसारित करने के आदेश दिए।

बैठक की अध्यक्षता डॉ मनु शिवपुरी (ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) ने की बैठक में सचिव समिति जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, श्रीमती सुमन कुटियाल , वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा, एडवोकेट रश्मि उपाध्याय तथा विनिता मेहता उपस्थित रहे।

बैठक में जन जागरुकता के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर बैनर होर्डिंग लगाने और विभिन्न विभागों में इंटरनल कमेटियां गठित करने के मसले पर नई अपडेट ली गई।

About The Author