भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मुनीश सैनी का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मनीष सैनी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है वह उसपर पूरी तरह खराब करने का प्रयास करेंगे। कलियर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनीश सैनी को अब उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उनकी इस नियुक्ति के बाद रोड शो निकालकर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नारसन बॉर्डर से शुरू होकर रोड शो रुड़की में ए टू जेड ऑटोमोबाइल्स पर पहुंचा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई दी।
पूर्व प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह रोड के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मुनीश सैनी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भी जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की टोली ने तिलक लगाकर अपने दोनों नेताओं का अभिवादन किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुनीश सैनी को जो जिम्मेदारी मिली है । उससे संगठन को मजबूती मिलेगी और उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का ओबीसी मोर्चा 2024 में नए आयाम स्थापित करेगा। मुनीश सैनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं और अपना शत प्रतिशत देकर संगठन की रीति नीति को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, राकेश गिरी,पवन तोमर, सतीश सैनी,जेपी शर्मा, अनुज सैनी, अनिल गुप्ता, अमित सैनी रजनीश सैनी,सुभाष सैनी, बृजमोहन सैनी, आदर्श गुप्ता,नीरज अग्रवाल, सचिन कश्यप, विवेक चौधरी, कमल सैनी,पंकज पाल, आदित्य रोड,मुकेश रोड,योगी रोड, राजेश धीमान, मुरारीलाल, विमल सैनी, आशीष धीमान,रजत गौतम, ध्रुव गुप्ता, आर नागपाल, मुरारी लाल, विनीत प्रजापति, ललित पाल, जनक सिंह, अक्षय चौधरी, पार्षद वर्णिका चौधरी, प्रतिभा चौहान,रोमा सैनी, नीलकमल शर्मा, सुनीता गोस्वामी,ममता राणा, पारुल भाटिया, अंजू चंदेल, पिंकी,रीना अग्रवाल, पुष्पा आदि उपस्थित रहे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स