नवल टाइम्स न्यूज़: आज बालावाला में एनएसयूआई परवादून के जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी द्वारा प्रथम बालावाला यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया ।
जिसमे मेधावी छात्र छात्राओं व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों व सामाजिक मुुद्दो जैसे नशा मुक्ति,शिक्षा का महत्व आदि विषयों पर वार्तालाप के साथ युवाओं को जागरूक किया गया।

साथ ही एनएसयूआई द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर राजकीय इंटर कॉलेज बालावाला के 12 विद्यार्थियों की पूरे वर्ष का शुल्क स्वयं देने की घोषणा की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा जी, माननीय वैभव वालिया जी,माननीय गौरव चौधरी जी,माननीय मोहित उनियाल जी,कांग्रेस IT विभाग प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी जी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी जी, माननीय रघुवीर बिष्ट जी, कवींद्र इष्टवाल जी, धनवीर राणा जी,आशीष खत्री जी, सागर बिष्ट जी आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के समापन में लोक गायक सौरभ मैठाणी ने अपने गीतों के साथ समां बांधा।।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में गढ़ भोज दिवस का आयोजन
महाविद्यालय नानकमत्ता में गाँधी दर्शन एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के संदर्भ में जागरूकता एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह