नवल टाइम्स न्यूज़,15/5/22: मेडिकल लैब टेक्नोलाजिस्ट संघ उत्तराखण्ड के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर में मा० स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत जी से मुलाक़ात कर डिग्रीधारी लैब तकनीशियनो हेतु वर्षवार चयन के माध्यम से सेवानियमावली बनाए जाने व आई॰पी०एच० एस० मानकों के अनुसार पद सृजित किए जाने हेतु ज्ञापन दिया,
संघ के महासचिव मयंक राणा ने बताया कि राज्य बनने के 22 वर्षों के उपरान्त भी डिग्रीधारी लैब तकनीशियनो हेतु कोई नियमावली नहीं बनाए जाने के कारण पंजीकृत होने के बाद भी लैब तकनीशियन सैकड़ों की संख्या में बेरोज़गारी का दंश झेलने पर मजबूर हैं और अधिकांश लोगों की उम्र सेवा की अहरता को पार कर चुकी है अथवा करने के कगार पर है अतः वर्षवार चयन के आधार पर नियमावली बनायी जाए तथा प्रदेश में सैकड़ों ख़ाली पड़े लैब तकनीशियनो के पदों पर नियुक्ति की जाए !
प्रतिनिधिमंडल में, अमित मनवाल, मयंक राणा, अमित कांत भट्ट, अभिषेक सोलंकी, सुरेंद्र सूरियाल, सेखर पैनियूली, आशुतोष मलासी, सुधीर डिमरी, सतेंद्र तुसारिया,चंद्रमोहन नेगी, शैलेश चौधरी आदि लोग सम्मिलित थे !



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन