भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक सहित अन्य 38926 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वारों से आवेदन मांगे हैं।
सभी उम्मीद्वार India Post GDS Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 5 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू की जा चुकी है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के 38,926 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सभी योग्य उम्मीदवार India Post GDS Bharti 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in 5 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
अभियान के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक के 650 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार IPPB GDS Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक