हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां तीर्थ नगरी के कनखल निर्मल में बाग में सो रहे एक चौकीदार की पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हर एंगल से हत्या की जांच शुरू कर दी है।
सुबह बुजुर्ग का शव बरामद हुआ तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बुजुर्ग की हत्या क्यों और किसने की है, इसकी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते कई सालों से राम तीरथ निर्मल बाग बजरीवाला बैरागी कैंप में बाग की चौकीदारी का काम रहा था। रविवार देर रात को किसी उसकी हत्या कर दी थी। राम तीरथ अपनी ठेली पर ही सोया हुआ था।
हत्यारों ने राम तीरथ पर सोते हुए ही उसके सिर पर लाठी-डंडों व पत्थर से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब कुछ लोग बाग की तरफ घूमने आए तो उन्होंने लहूलुहान हालत में राम तीरथ की लाश देखी। इसके उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी और थानाध्यक्ष कनखल मयफोर्स मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक