आज राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी (हरिद्वार) में अर्थशास्त्र विभाग के अंतर्गत एक दिवसीय *बजट पर चर्चा कार्यशाला* का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना गौतम ने किया। आज का कार्यक्रम अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी मनराल के निर्देशन में आयोजित कराया गया।
इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा बजट विषय के संबंध में प्रस्तुति दी गई। छात्र छात्राओं ने चार्ट पेपर प्रस्तुत किए एवं बजट सत्र 2023-24 के अन्तर्गत अमृत काल का विज़न, सप्त ऋषि प्राथमिकताएं, कराधान में प्रस्तावित सुधार आदि विषय पर जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ सतेन्द्र कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ अरविंद वर्मा, डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ सुमन पांडेय, तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में शशिधर उनियाल एवं कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे तथा छात्र छात्राओं में गुलफाम, गगन, सपना, आंचल,संगीता,अंशु, ईशा, पूजा, प्रियंका आदि ने प्रतिभाग किया। आज के दिवस में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु० संगीता, द्वितीय स्थान गुलफाम तथा तृतीय स्थान कु० आंचल ने प्राप्त किया।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी