उत्तराखंड के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हरिद्वार, उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने / तेज झोंके दार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने के साथ तूफान आने की संभावना व्यक्त की है।
जिसके अनुसार समय 19 मई से 20-05-2025, 01:30 pm तक तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने और ओला वृष्टि की संभावना है।
उत्तराखंड के मौसम विभाग में अगले 5 दिन का अलर्ट जारी किया है जिसमें 19 और 20 को देहरादून ,टिहरी, पौड़ी ,अल्मोड़ा ,चंपावत, नैनीताल ,हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है,तथा उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार इन पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और वर्षा के तेज दौर चलने की संभावना है। 21 को मौसम सामान्य रहेगा 22 और 23 का पुनः येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


More Stories
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में फ्रेंच भाषा संचार कौशल कार्यक्रम
हरिद्वार: स्कूल वाहनों के विरुद्ध चलाया जा रहा जांच अभियान दूसरे दिन भी जारी , 45 स्कूल वाहनों के हुए चालान
25 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद जगदीश वत्स की 101 वीं जन्म जयंती