September 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित

हरिद्वार 26 सितंबर 2026: उत्तराखंड में लगातार खराब मौसम और मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र चारधाम यात्रा को 27 सितंबर 2026 तक स्थगित कर दिया गया है।

यह निर्णय उत्तराखंड राज्य आपातकालीन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) और मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान में प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर 2026 तक चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप द्वारा सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने जनपदों में यात्रा स्थगन के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने और प्रशासन द्वारा यात्रा पुनः शुरू करने की आधिकारिक सूचना मिलने तक यात्रा पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

About The Author