डी पी उनियाल, गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की तहसील गजा मे तहसीलदार सुश्री ज्योति की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में लोक निर्माण विभाग, पी एम जी एस वाई की सड़कों का अवशेष प्रतिकर भुगतान व अन्य समस्याओं के संबंध में सम्बधित विभागों के अधिकरियों/ कर्मचारियों की उपस्थिति में समस्याओं के समाधान के लिएंडर रखा गया था।
कैंप में लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर के सहायक अभियंता सत्य प्रकाश, पी एम जीत एस वाई नरेंद्र नगर से सहायक अभियंता प्रवेश डबराल व भैरबदत शर्मा, लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर के अमीन उत्तम सिंह, सचिन सुरीरा, लालजी प्रसाद, अबर अभियंता मातबर सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह रावत, जल संस्थान गजा के जे ई सूरज राजपूत तथा राजस्व विभाग, नगर पंचायत विभाग के कर्मचारी उपस्थिति रहे।
कैंप में नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान व जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने भी शामिल हो कर अनेक सुझाव रखे।
तहसीलदार सुश्री ज्योति ने बताया कि कैंप में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनके निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है, बताया कि शीघ्र ही समाधान किया जायेगा, पी.एम. जी. एस. वाई चम्बा द्वारा बनाई गई सडक फलसारी, जयकोट, भाली, पाली, बिमाणगांव खांड के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त रास्तों को शीघ्र बनाये जाने की मांग भी की गई।
इस अवसर पर प्रधान फलसारी बिरेंद्र सिंह चौहान, प्रधान जयकोट श्रीमती राधिका नेगी, राजस्व निरीक्षक पवन कुमार, राजस्व उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी, प्रमोद सिंह बागड़ी सहित तहसील के सभी कर्मचारी उपस्थिति रहे।
राजस्व उप निरीक्षक नैचोली श्रीमती पूजा राणा ने बताया कि उनके राजस्व क्षेत्र ग्राम चमोगी ग्राम पंचायत कठूड़ मे सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय सोबन सिंह रावत के घर मे दोपहर के समय गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई है।
बताया कि दोपहर में सुरेंद्र सिंह कमरे में गैस चूल्हे पर खाना बना रहा था कि अचानक रेगुलेटर फटने से मकान की छत जोकि पत्थर स्लेटों का बना था क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन जन हानि नहीं हुई है।


More Stories
संस्कृत विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 32 छात्रों को गोल्ड मेडल और छह छात्रों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा
मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में छात्र संघ निर्वाचन हेतु वैध एवं अर्ह प्रत्याशियों की सूची जारी