देवेंद्र सक्सेना, कैथून। राजकीय कन्या महाविद्यालय, कैथून में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिला सशक्तीकरण एवं स्वयं सहायता समूहों की भूमिका विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर सुनीता शर्मा ने “महिला सशक्तीकरण में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका” (Role of SHGs in Women Empowerment) एवं “स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आय सृजन की गतिविधियाँ” (Income-Generating Activities through SHGs) विषयों पर छात्राओं को संबोधित किया।
अपने व्याख्यान में प्रोफेसर सुनीता शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ये समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, उनमें बचत की आदत विकसित करने तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएँ सामूहिक प्रयासों से विभिन्न आय-सृजन गतिविधियाँ संचालित कर सकती हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में योगदान दे सकती हैं। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लघु उद्योग, हस्तशिल्प, सिलाई-कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण एवं अन्य स्वरोजगार गतिविधियों को अपनाकर रोजगार के अवसर सृजित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में महिला सशक्तीकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सकांय सदस्य उपस्थित रहे।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने छात्र-छात्राओं के साथ किया संवाद
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में छात्र मिलन समारोह का आयोजन
महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अंतर महाविद्यालयी दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन