देवेंद्र सक्सेना ,कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे खेल सप्ताह के अंतिम दिवस पर आज कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में मुस्कान सोनी प्रथम स्थान पर पूजा मरोठा द्वितीय एवं मोनिका डामोर तृतीय स्थान पर रही।
गोला फेक प्रतियोगिता में छात्रा पूजा मरोठा प्रथम स्थान, पर बिजली द्वितीय स्थान पर तथा मुस्कान सोनी तृतीय स्थान पर रही। तस्तरी फेक प्रतियोगिता में पूजा मरोठा प्रथम स्थान, बिजली द्वितीय स्थान एवं मोनिका तृतीय स्थान पर रही।
पदक विजेता खिलाड़ी विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हिमांशी नागर, द्वितीय स्थान पर अनुष्का चौधरी एवं तृतीय स्थान पर अफसरा अंसारी रही।
परंपरागत खेलों का महत्व विषयक निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शाखा चौधरी, द्वितीय स्थान पर अल्फिया अब्बासी एवं तृतीय स्थान पर मुस्कान बैरवा रही।
आज खेल सप्ताह के अंतर्गत आज के दिवस पर पारंपरिक खेलों जैसे रूमाल झपट्टा, पोशम्पा आदि का प्रदर्शन भी किया गया। छात्राओं ने अत्यंत रुचि एवं उत्साह के साथ उक्त पारंपरिक खेलों में भाग लिया।
प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा शर्मा ने महाविद्यालय में आयोजित खेल सप्ताह को छात्राओं के विकास हेतु महत्वपूर्ण बताया साथ ही नियमित खेल अभ्यास करने पर जोर दिया। उन्होने बताया पारंम्परिक खेलो से ना केवल शरीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस मिलती है बल्कि यह खेल बिना महगें उपकरणो के खेले जा सकते है, और इनसे संस्कृति से जुडाव भी महसूस होता है।
खेल प्रभारी डॉ श्रुति अग्रवाल, एवं खेल समिति के सभी सदस्यो डॉ0 कविता मकवाना, डॉ0 बीनू कुमावत, श्रीमती अस्मी, श्रीमती अंजू कविया, श्रीमती वंदना, हर्षा जैन, डॉ0 गिरेन्द्र पाल सिंह, डॉ0 मिथलेश सोलंकी, डॉ0 संतोष कुमार मीणा, श्रीमती शाहिस्ता बानो एवं श्री राजेन्द्र कुमार मीणा, खेल सहायक श्रीमती रेखा खरेडिया का खेल सप्ताह के आयोजन में सक्रिय सहयोग रहा है।
कार्यक्रम के समापन में वन्दे मातरम गीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया गया।


More Stories
गजा: पेड़ पर तेंदुआ बैठा दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत
मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती, नये इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
ग्राम बड़ेरना और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित