September 3, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में महिला प्रकोष्ठ समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

देवेंद्र सक्सेना कोटा, 02.09.2026 : आज राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में महिला प्रकोष्ठ समिति के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों-व्याख्यान कार्यक्रम, पौधारोपण कार्यक्रम एवं महाविद्यालय परिसर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कविता मीणा ने उक्त तीनों कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उनमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण की भावना जागृत करना ही इस आयोजन का मुख्य ध्येय है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ‘पर्यावरण जागरूकता एवं स्वच्छता’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. दीपा स्वामी, आचार्य-गृह विज्ञान एवं प्रभारी, पर्यावरण समिति ने छात्राओं को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व, एकल-उपयोग प्लास्टिक के बहिष्कार, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जल-वायु संरक्षण के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रकृति का संरक्षण और सार्वजनिक स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है।

व्याख्यान के उपरांत महाविद्यालय परिसर में ‘पौधारोपण कार्यक्रम’ संपन्न हुआ। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कविता मीणा, डॉ. संतोष कुमार मीणा एवं महिला प्रकोष्ठ समिति सदस्यों सहित छात्राओं ने उत्साहपूर्वक छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। साथ ही, उपस्थित सभी सदस्यों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया।

तृतीय चरण में छात्राओं एवं महिला प्रकोष्ठ समिति सदस्यों और महाविद्यालय कार्मिको की सहभागिता से परिसर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता संबंधी कार्य किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने छात्राओं का ध्यान पर्यावरण संरक्षण के विविध पहलुओं की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और स्वच्छता की आदत विकसित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय संकाय सदस्य डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. ज्योति सिडाना और महिला प्रकोष्ठ समिति सदस्य सुश्री हर्षा जैन, श्रीमती शाहिस्ता बानो, श्री पुखराज सैन, श्री राजेंद्र कुमार मीणा, श्रीमती वंदना, और सुश्री अनिता यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ समिति सदस्य निकिता मीणा ने किया और अंत में महिला प्रकोष्ठ समिति प्रभारी डॉ. कविता मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।

About The Author