राजकीय महाविद्यालय अगरोडा, टिहरी गढ़वाल के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सुमन तथा डॉ0 भरत गिरी गोसाई के दिशा निर्देशन में सात दिवसीय विशेष शिविर के स्वयंसेवियो द्वारा द्वितीय दिन प्राकृतिक जल स्रोत, पंचायत तथा आंगनबाड़ी भवन परिसर की साफ सफाई की गई।
तृतीय दिवस पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, नशा मुक्ति, मतदान जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्लास्टिक उन्मूलन, वन्य जीव संरक्षण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, भ्रष्टाचार निवारण, महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, बाल विवाह आदि विषयों पर जन जागरूकता रैली के माध्यम से ग्राम सभा कांडा के ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।
द्वितीय दिवस बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सुमन द्वारा माय भारत एप तथा डॉ0 भरत गिरी गोसाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं महत्व के बारे मे विस्तृत रूप से बताया गया।
बौद्धिक सत्र के तृतीय दिवस मे डॉ0 अंशु टम्टा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का विद्यार्थी जीवन में महत्व, डॉ0 अमित कुमार सिंह द्वारा याददाश्त बढ़ाने के उपाय तथा डॉ0 प्रमोद सिंह द्वारा जीवन में सफलता प्राप्त करने की सूत्रों पर स्वयंसेवियों को अवगत कराया गया। सहपाठी कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न की गई।
कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सेवा योजना सदस्य श्री प्रताप सिंह राणा, सात दिवसीय विशेष शिविर के कैंप कमांडर श्री अक्षय, तीलू रौतेली ग्रुप के ग्रुप लीडर अनीशा शाह, बुरांश ग्रुप के ग्रुप लीडर अनीशा रावत, सृष्टि, सृष्टि नेगी, सुशील, अजय नौटियाल, रेणुका राणा, आंचल, आरती थपरियाल, हिमांशी आदि उपस्थित रहे।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज