हल्द्वानी, 22 मार्च – विश्व जल दिवस के अवसर पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे सेल द्वारा वृद्ध वाटिका में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता बनाए रखना और प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने वृद्ध वाटिका और उसके आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक कचरा एकत्र किया तथा स्थानीय लोगों को “प्लास्टिक मुक्त वातावरण” बनाए रखने का संकल्प दिलाया। अभियान के अंतर्गत उपस्थित लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पुनः प्रयोग व पुनर्चक्रण के महत्व के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने कहा,
जल स्रोतों की शुद्धता बनाए रखना और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नमामि गंगे अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल नदियों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। यह अभियान प्लास्टिक मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में डॉ. गीता पंत, डॉ. हिमानी, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. फकीर सिंह, चंद्र शेखर भट्ट, सुनील खाती आदि उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, चंडी देवी के दर्शन का लालच देकर दिया था घटना को अंजाम
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में गंगा के तेज बहाव के बीच फंसी महिला को जल पुलिस ने सुरक्षित निकाला
नरेंद्र नगर पालिका चुनाव हेतु कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसम्पर्क