अगरोड़ा: श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा, धारमंडल, टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 22 सितम्बर,2026 को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का विषय “सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष: सुधार या सुदृढ़ क्रियान्वयन” रहा।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० के० एस० जौहरी जी के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम संयोजक श्री अमित कुमार सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर)भौतिक विज्ञान, के संयोजन में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 07 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सूचना का अधिकार अधिनियम की उपयोगिता, उपलब्धियों, चुनौतियों तथा प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर तर्कपूर्ण विचार रखे।
प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल डॉ० अजय कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर)गणित, श्री हरिमोहन (असिस्टेंट प्रोफेसर) अर्थशास्त्र, डॉ० योगेंद्र सिंह गुसाईं (असिस्टेंट प्रोफेसर)वनस्पति विज्ञान के द्वारा प्रतिभागियों के तर्क, विषय-वस्तु, अभिव्यक्ति एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में अनीशा शाह( एम०ए० प्रथम सेमेस्टर) प्रथम, मानवेंद्र शाह (बी०ए०प्रथम सेमेस्टर) द्वितीय,एवं निकिता (एम०ए०तृतीय सेमेस्टर) तृतीय, स्थान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन