अगरोड़ा: आज दिनांक 08अक्टूबर,2026 को शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा, धारमंडल, टिहरी गढ़वाल में विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों, सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं आपदा के समय सहयोग की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने की पहल की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एस.जौहरी जी ने यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस जैसी संस्थाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, अनुशासन तथा मानवीय संवेदनाओं का विकास होता है।
कार्यक्रम के संयोजक श्री हरि मोहन ने यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के उद्देश्यों एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता से संबंधित गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। महाविद्यालय में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान जागरूकता, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एवं सामाजिक सेवा से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में “सेवा, सहयोग और मानवता” की भावना को मजबूत करते हुए उन्हें एक जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक के रूप में विकसित करना रहा।



More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
महाविद्यालय अगरोड़ा में NSS अभिविन्यास कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
राजकीय स्ना. महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन