October 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय अगरोड़ा  में NSS अभिविन्यास कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल:  शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल, टिहरी गढ़वाल में आज 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के एक दिवसीय नियमित शिविर के अंतर्गत अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को NSS की गतिविधियों, उद्देश्यों तथा सामाजिक सेवा के महत्व से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एस. जौहरी जी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर NSS के कार्यक्रम अधिकारी श्री हरिमोहन एवं डॉ. योगेंद्र सिंह गुसाईं ने स्वयंसेवियों को NSS की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और समाज के प्रति स्वयंसेवियों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

अभिविन्यास कार्यक्रम के उपरांत NSS स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। NSS सदस्य श्री रोहित कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। स्वयंसेवियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व को समझते हुए पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं NSS स्वयंसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता की भावना को विकसित करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एस. जौहरी जी ने सभी NSS स्वयंसेवियों एवं कार्यक्रम से जुड़े सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

About The Author